![]() |
Famous South stars changed their names and earned fame |
रजनीकांत का जन्म के समय उनके परिवार द्वारा दिया गया नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था रजनीकांत का जन्म 12 दिसम्बर, 1950 को बंगलौर, मैसूर राज्य, भारत में हुआ था। हालांकि, उन्होंने के. बालाचंदर द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म अपूर्वा रागंगल (1975) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले अपना नाम बदल लिया। जिसके निर्देशक के. बालाचन्दर थे, जिन्हें रजनीकांत अपना गुरु मानते हैं। और जिन्होंने शिवाजी राव गायकवाड़ को रजनीकांत नाम दिया था। बालाचंदर ने साथी अभिनेता शिवाजी गणेशन के साथ भ्रम से बचने के लिए रजनीकांत को अपना स्टेज नेम प्रदान किया।
रजनीकांत की खास शैली और उनके संवाद बोलने का खास अंदाज़ उनकी जनप्रियता और आकर्षण के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, और हिन्दी फ़िल्मों में भी काम किया है। उन्होंने अपने फ़िल्मों में कई मनमोहक किरदार निभाए हैं, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं। रजनीकांत की लोकप्रियता इतनी है कि दक्षिण भारत में वे भगवान की तरह पूजे जाते हैं।
ममूटी का जन्म मुहम्मद कुट्टी पानापराम्बिल इस्माइल नाम से हुआ था. और वे 7 सितंबर 1951 को केरल, भारत में पैदा हुए थे। लेकिन मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अपना नाम बदलकर ममूटी रख लिया. कथित तौर पर, ममूटी उनका सरनेम था, जिसे उनके चाहने वाले प्यार से बुलाते थे. इसलिए अभिनेता ने अपने लंबे नाम के बजाय, अपने सरनेम को मंच के नाम के रूप में अपनाने का फैसला किया. उन्होंने मलयालम फिल्म अनुभवंगल पालीचकल से डेब्यू किया और साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। ममूटी ने अपने पच्चीस वर्षों से भी अधिक के कैरियर के दौरान, 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और मुख्यधारा व समानांतर सिनेमा, दोनों में सफल रहे हैं।
ममूटी ने अपने प्रदर्शन के लिए कई प्रमुख पुरस्कार प्राप्त किये हैं। इनमें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार, चार राज्य पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में आठ फ़िल्म फेयर पुरस्कार शामिल हैं। 1998 में, भारत की सरकार ने उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। ममूटी मलयालम संचार व्यवस्था के भी अध्यक्ष हैं, जो मलयालम टीवी चैनल जैसे Kairali TV, People TV और WE TV प्रसारित करता है। उन्होंने पूरे केरल में मानवीय प्रेम को बढ़ावा दिया है और वे अक्षय परियोजना के सदभावना राजदूत हैं।
धनुष का जन्म वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा के रूप में हुआ था. 1995 में कुरुथिपुनल के काल्पनिक गुप्त ऑपरेशन से प्रेरित होकर उन्होंने स्क्रीन नाम धनुष अपनाया. धनुष का जन्म 28 जुलाई, 1983 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ था। उन्होंने अपने भाई, निर्देशक सेलाघन द्वारा दबाव डाले जाने के बाद अभिनय में प्रवेश किया। उन्होंने अपनी कैरियर की शुरुआत तमिल फ़िल्म “Thulluvadho Ilamai” (2002) में की और उसके बाद कई हिट फ़िल्मों में काम किया। धनुष को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली जब उनका गाया हुआ गाना “Why This Kolaveri Di” यूट्यूब पर छा गया। उस गाने के बाद से ज्यादातर लोग उन्हें जानने लगे। धनुष को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार (2010) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 67वां राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार (2019) से सम्मानित किया गया है।
चिरंजीवी (जन्म: 22 अगस्त, 1955) तेलुगु और हिंदी फ़िल्मों के एक प्रमुख अभिनेता हैं। उनका वास्तविक नाम कोणिदेल शिव शंकर वर प्रसाद है। चिरंजीवी ने अपने तीन दशक के फ़िल्मी कैरियर में 100 से अधिक फ़िल्मों में प्रमुख भूमिका निभाई है। उन्होंने अपनी फ़िल्मों में ऐसे अभिनेता का पात्र निभाया है जो ग़रीब और आम लोगों को बचाता है। चिरंजीवी को वर्ष 2006 में भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण, प्राप्त हुआ। उसी वर्ष उन्हें आंध्र विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। वह नौ बार फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ के विजेता हैं और तीन बार नंदी अवार्ड्स के विजेता हैं।
2014 में, उन्हें तेंगकू अदनान तेंगकू की ओर से तीसरे साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स में इंटरनेशनल फेस ऑफ इंडियन सिनेमा से सम्मानित किया गया। वह दक्षिण भारत के पहले अभिनेता थे जिन्हें 1987 में ऑस्कर समारोह में आमंत्रित किया गया था। और 2024 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है!
पवन कल्याण साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं जिनका असली नाम कोनिडेला कल्याण बाबू है लेकिन फिल्मों आने के बाद उन्होंने खुद को पवन कल्याण कहलवाना ही बेहतर समझा। पवन कल्याण साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी के भाई है और अभिनेता राम चरण तेजा, वरुण तेजा, अल्लू अर्जुन, और साई धर्म तेजा के चाचा हैं। वे एक प्रमुख तेलुगू फिल्म अभिनेता हैं और उन्होंने अपनी कैरियर में कई हिट फिल्में की हैं। उनकी फिल्मों में उनकी अद्वितीय अभिनय क्षमता और उनकी स्टाइल ने उन्हें एक लोकप्रिय सिनेमा स्टार बना दिया है।